जल्द मिल सकता है कोवैक्सीन को ग्लोबल अप्रूवल, WHO के चीफ साइंटिस्ट ने माना असरदार
स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन को जल्द ही डब्ल्यूएचओ द्वारा अप्रूवल मिल सकता है.बताते चलें कि डब्ल्यूएचओ के चीफ साइंटिस्ट ने स्वदेशी वैक्सीन को असरदार माना है. कोवैक्सीन को हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने आईसीएमआर के साथ मिलकर बनाया है.
भारत बायोटेक कंपनी ने 26 जून को वैक्सीन के थर्ड फेस का डाटा शेयर किया. जिसमें बताया गया कि कोवैक्सीन सिम्पटमेटिक लोगों पर 77.8% तक असरदार है. गंभीर लक्षणों वाले मामलों के खिलाफ यह वैक्सीन 93.4%असरदार है. हालांकि डेल्टा वैरीअंट के खिलाफ सुरक्षा देने में इसकी एफिकेसी 65.2% साबित हुई है.
ओवरऑल की बात करें तो इसकी एफिकेसी काफी ज्यादा है.

.jpeg)





