सभी खबरें

JP Nadda ने बताया क्यों सिंधिया BJP में हुए शामिल, दिया बड़ा बयान….जताया आभार

मध्यप्रदेश/भोपाल : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नेे पूर्व की कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा साथ ही मध्यप्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनवाने को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंनेे बताया कि क्यों ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शमीक हुए हैं।

जेपी नड्डा ने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने केवल दक्षिणा और ट्रांसफर पर ही फोकस किया, बीजेपी और कांग्रेस में जमीन-आसमान का फर्क हैं। डेढ़ साल में ही आपको समझ मे आया कि अंधेरे और उजाले में क्या फर्क होता है? अमावस्या और पूर्णिमा का क्या फर्क होता है? भ्रष्टाचार और ईमानदारी की सरकार कैसे चलती है?किमिशन कमीशन में बदल गया था, हर एक वर्ग को धोखे के सिवाय कुछ नहीं मिला, सिंधिया सही विचारधारा के थे इसलिए हमारे साथ आए। नड्डा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया कि उनके कारण मध्यप्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनी हैं। 

जेपी नड्डा ने कहा कि एक ऐसा कालखंड आया जब मध्य प्रदेश में दूसरी तस्वीर देखने को मिली। 15 साल की सरकार के कारण आप भूल गए थे कि कांग्रेस की सरकारें कैसे चलती हैं? डेढ़ साल के कांग्रेस के कार्यकाल में आपको वह भी देखने को मिला।

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश में लंबे समय में लगभग 15 साल तीन टर्म की सरकार देखी, सरकार चलाई। शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को विकास की दिशा में ले जाने में काफी तरक्की की। 

बता दे कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रही बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जेपी नड्डा ने ये बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button