सभी खबरें

MP में धीमी हुई टीकाकरण की रफ्ताफ, 150 दिनों में सिर्फ 25% लोगों को लगा टिका… भोपाल सबसे आगे

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश में टीकाकरण की रफ्तार अभी बहुत धीमी हैं। 14 जून को प्रदेश में कोरोना टीकाकरण अभियान के 150 दिन पूरे हो गए है, इस दौरान सिर्फ 25% लोगों को ही टिका लगा हैं। ये वो लोग हैं, जिन्हें पहला या फिर दोनों डोज लग चुके हैं। जबकि सिर्फ 3 प्रतिशत आबादी को ही वैक्सीन के दोनों डोज लगे हैं। 

अभी तक प्रदेश की वैक्सीनेशन लायक आबादी 5.71 करोड़ की हैं। जिसमे से कुल 1.43 करोड़ लोगों को ही टीका लगा हैं। ये आंकड़े 14 जून तक नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार हैं। 

कुछ इस तरह है टीकाकरण के आंकड़े

60+ के 71.62 में से 31.16 लाख को वैक्सीन लग चुकी है

45+ के 1.18 करोड़ में से 12.83 लाख ने दोनों डोज लगवाए

18+ के 3.59 करोड़ में से 92 हजार ने दोनों डोज लगवा लिए

अनुमान है कि पूरा लक्ष्य हासिल करने में एक साल तक का वक्त लग सकता है, क्योंकि पहले डोज की तुलना में दूसरा डोज लगवाने वालों की संख्या काफी कम हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन के 14 जून तक के आंकड़े बताते हैं कि 45 ‌वर्ष से अधिक उम्र के 12 लाख 83 हजार लोगों ने ही दोनों डोज लगवाए हैं, जबकि पहला डोज लगवाने वालों की संख्या 69 लाख 56 हजार हैं। यही स्थिति युवाओं की भी है। 18 से 44 वर्ष के 92 हजार युवाओं ने दोनों डोज लगवा लिए हैं। पहला डोज 44 लाख 84 हजार 228 युवाओं को लगा हैं।

टीकाकरण में भोपाल आगे

पहले के साथ-साथ दूसरा डोज लगाने में भोपाल बाकी चारों महानगरों से आगे हैं। यहां 2.88 प्रतिशत ने दूसरा डोज लगवाया है, जबकि इंदौर में यह 1.96% हैं। जबलपुर में 2.21 और ग्वालियर में 2.36 % ने दूसरा डोज लगवाया हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा वैक्सीन इंदौर में लगी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button