सभी खबरें

पहली ही बारिश में उड़ गई अस्थाई कोविड अस्पताल की चद्दर, निरीक्षण के दौरान CM ने कहा था आग, बारिश, आंधी, तूफान में भी कुछ न हो

मध्यप्रदेश/बीना : रिफाइनरी के पास बन रही अस्थाई कोविड अस्पताल पर अब तक करोड़ों रुपए खर्च किए जा चुके हैं। लेकिन पहली बारिश में ही अस्थाई अस्पताल की गुणवत्ता पता चलने लगी हैं। जबकि अभी पूरा बारिश का मौसम बाकी हैं।

शुक्रवार को तेज हवा चलने के कारण अस्पताल के शेड के चद्दर उड़ गए। चद्दर उडऩे से वहां बनाए गए कुछ वार्डों में पानी भर गया, जिसे कर्मचारियों ने बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। अभी तो अस्पताल शुुरू ही नहीं हुई है और यह स्थिति है, यदि बाद में इस प्रकार चद्दर उड़े तो वहां भर्ती मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाएगी।

खास बात ये है कि सीएम शिवराज, मंत्री, कमिश्नर, कलेक्टर के लगातार निरीक्षण और निर्देशों के बाद भी यह स्थिति बनी हुई हैं। सीएम शिवराज दो बार कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर निर्देश दे चुके हैं कि इसकी गुणवत्ता ऐसी होनी चाहिए कि आग, बारिश, आंधी, तूफान में भी कुछ न हो, लेकिन शुक्रवार को चली आंधी ने गुणवत्ता की पोल खोल दी।

वहीं, दूसरी तरफ किसी को चद्दर उडऩे की भनक न लगे इसके लिए ठेकेदार द्वारा बारिश में ही चद्दर को लगवा दिया गया और अधिकारी भी यह बात मानने तैयार नहीं हैं कि कोई चद्दर उड़ा था।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button