सभी खबरें

सच से सामना! मंत्री तुलसी सिलावट ने महिला से पूछा कौन हूँ मैं? महिला बोली "कमलनाथ"… सिलावट ने कहा सिंधिया या शिवराज ही कह देती

मध्यप्रदेश/इंदौर : ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक मंत्री-विधायक तुलसी सिलावट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं।जिसमें वर्तमान में शिवराज सरकार में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट महिला से पूछते है कि पहचाना, तो महिला भी तपाक से कह देती है- ‘कमलनाथ’।

वीडियो में महिला की बात सुन तुलसी सिलावट हंस देते है और कहते है कोई और नाम ले लेती, तुलसी सिलावट कह देती, शिवराज जी कह देती या फिर सिंधिया जी का ही नाम ले लेती।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस को बैठे बैठाए भाजपा को घेरने का मौका मिल गया। बता दे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके समर्थकों को भाजपा में शामिल हुए एक साल से ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन एमपी कांग्रेस अब तक उनके जाने का दर्द नहीं भुला पाई हैं। 

यही कारण है कि एक बार फिर इस वीडियो को लेकर मप्र कांग्रेस ने भाजपा और तुलसी सिलावट पर तंज कसा हैं।

कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि जब मंत्री का हुआ सच से सामना, पूछा कौन हूँ मैं, महिला बोली “कमलनाथ”। प्रदेश की जनता के दिल और ज़ुबान पर राज करने वाले कमलनाथ की ये पहचान बीजेपी के लिये ख़तरे की घंटी हैं। सच्चाई के रास्ते, वो दिल में उतर गये। छोटे से कार्यकाल में, सबका भला कर गये। “मध्य प्रदेश का गौरव कमलनाथ”

बता दे कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी नेता की किरकिरी हुई हो, इस से पहले भी कई नेताओं की किरकिरी हो चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button