सिहोरा : देखें video हत्यारिन प्रेमिका : रस्सी से प्रेमी के हाथ बांधे और पत्थर पटक कर कर दी हत्या

सिहोरा : देखें video हत्यारिन प्रेमिका : रस्सी से प्रेमी के हाथ बांधे और पत्थर पटक कर कर दी हत्या
पुलिस का खुलासा : अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए करता था ब्लैकमेल, शादी तुड़वाने की धमकी देने के चलते प्रेमिका ने बुआ की लड़की के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
खितौला थाना अंतर्गत 24 मई को हरगढ़ के जंगल में मिला था नर कंकाल, 4 दिन पहले ही हुई थी शादी
द लोकनीति डेस्क सिहोरा
देखें video – https://www.facebook.com/TheLoknitiSihora/videos/3895891570533812/
खितौला थाना अंतर्गत हरगढ़ के जंगल में 24 मई को मिले युवक के नर कंकाल के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रेमिका ने प्रेमी के रस्सी से हाथ बांधकर सिर पर पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या का कारण प्रेमी द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करना और प्रेमिका की शादी तुड़वाने की धमकी देने से परेशान होकर बुआ की लड़की के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार को पुलिस ने सिहोरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका और उसकी बुआ की लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

लापता होने के 4 दिन बाद जंगल में मिला था नर कंकाल
पुलिस के मुताबिक सिहोरा के गुरुजी ग्राम निवासी सोनू पटेल (28) 16 मई को अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 ml 0 796 से मोबाइल सुधर माने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन देर शाम तक वह अपने घर नहीं लौटा। सोनू के लापता होने पर परिजनों ने अगले दिन सिहोरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 24 जून को सोनू का शव नर कंकाल के रूप में हरगढ़ के जंगल में मिला पास ही में उसकी मोटरसाइकिल भी पुलिस को मौके पर मिली। मौके पर पहुंची एसएफएल की टीम ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया।
पीएम रिपोर्ट में खुलासा सिर पर चोट लगने से हुई थी, मृत्यु पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि सोनू की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई है। जिस पर पुलिस ने 302 मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। परिजनों के बयान लेने के दौरान मृतक सोनू की पत्नी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि मृतक सोनू पटेल के प्रेम संबंध उसके जीजा साहिल पटेल निवासी ग्राम मडई की छोटी बहन मधु पटेल से थे। जांच के दौरान यह भी बात सामने आई कि घटना वाले दिन मधु पटेल और उसकी बुआ की लड़की को हरगढ़ के जंगल में हड़बड़ाहट में तेजी से आते हुए देखा गया था।

अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए कर रहा था ब्लैकमेल
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीओपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी सिहोरा टीआई गिरीश धुर्वे, खितौला टीआई जे मसराम ने बताया कि विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही मधु पटेल से पूछताछ की। जिसमें उसने सोनू की हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि पिछले 2 साल से सोनू और उसके बीच प्रेम संबंध थे। सोनू पटेल की बहन निधि पटेल का विवाह उसके बड़े भाई साहिल पटेल के साथ वर्ष 2016 में हुआ था तब से मधु और सोनू दोनों भी एक दूसरे के साथ शादी करना चाहते थे। लेकिन सामाजिक रीति रिवाज के चलते दोनों का विवाह नहीं हो सका। इस बीच सोनू का विवाह थाना बहोरीबंद की लड़की गायत्री पटेल से तय हो गया। अप्रैल-मई 2021 से सोनू पटेल बाद बात से झूठ बोलने लगा था। इस बीच मधु का ग्राम पटी थाना रायपुरा के विजय पटेल के साथ रिश्ता तय हो गया। करीब तीन-चार माह पूर्व सोनू पटेल मधु के घर ग्राम मढई आया था इस बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए जिसका सोनू ने वीडियो बना लिया था। सोनू प्रेम संबंध का अश्लील वीडियो मधु के व्हाट्सएप पर भेज कर उसको शारीरिक संबंध बनाने के लिए लगातार ब्लैकमेल कर रहा था साथ ही मधु की शादी तुड़वाने की भी धमकी देता था।
रस्सी से बांध दिए हाथ और पैर, सिर पर पत्थर पटक कर कर दी हत्या
एसडीओपी के मुताबिक मधु ने पूछताछ में बताया कि उसने 14 और 15 मई को सोनू को फोन कर आखरी बार प्रेम संबंध बनाने के लिए कहा। मधु ने सोनू से बोला कि ठीक है मैं तुम्हारे साथ प्रेम संबंध बना लूंगा लेकिन इस बार कुछ नया करेंगे मैं जैसा बोलूंगी तुम्हें वैसा करना पड़ेगा। अगले दिन करीब 9:45 बजे सुबह सोनू मोटरसाइकिल लेकर सिद्धन के पास आया। जहां मधु अपनी बुआ की लड़की के साथ बैग में रस्सी रुमाल रखकर सिद्धन के पास पहुंचे। सोनू की मोटरसाइकिल से तीनों बैठकर हरगढ़ के जंगल पहुंचे जहां जंगल के अंदर महुआ झाड़ के नीचे सोनू ने मोटरसाइकिल खड़ी कर दी। मधु की छोटी बहन को खड़ा करके मधु सोनू के साथ झाड़ियों के अंदर चली गई। मधुबनी बैग में रखा स्टाल जमीन पर बिछाया जिस पर सोनू लेट गया उसने बैग से रस्सी निकालकर सोनू के हाथ और पैर बांध बांधकर आंख में रुमाल भी बांध दिया। मधु ने सोनू को पेट के बल लेटा दिया तथा पास में रखे बड़े पत्थर से सोनू के सिर पर तीन से चार बार जोर जोर से मारा तथा पीठ, कंधा और शरीर में 8 से 10 बार पत्थर से किए। पत्थर को मधु ने झाड़ियों में फेंक दिया उसके बाद सोनू की आंख में बांध रुमाल खोल लिया तथा जमीन पर बिछाए स्टाल सोनू से हटा कर बाहर निकाला। जिसमें खून लगा था सोनू के पास रखे एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल सभी चीजों को मधु ने बैग में रख लिया। जिसके बाद मधु ने आवाज देकर छोटी बहन को बुलाया छोटी बहन देखकर बोलने लगी कि सोनू को क्या हो गया है। तब उसने बताया कि उसे पत्थर से मार दिया है। दोनों घबराहट में जंगल से निकलकर पैदल पैदल रोड पर आ गए जहां एक मोटरसाइकिल वाले राहगीर से लिफ्ट लेकर यह दोनों ग्राम कुर्रे तक आ गए जहां पैदल दोनों अपने गांव मढ़ई पहुंचे।

स्टाल, मोबाइल, एटीएम कार्ड और मोबाइल को जला कर फेंक दिया कचरे में
घर पहुंचकर मधु ने स्टाल मोबाइल एटीएम कार्ड और रुमाल को जलाकर कचरे के साथ घर के बाहर फेंक दिया आरोपी मधु पटेल की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बैग सोनू पटेल का आधार कार्ड एवं पत्थर जप्त कर लिया है। घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल दो नग सन की रस्सी लोवर नीला टीशर्ट बनियान चप्पल और मास्क जप्त किया है। आरोपी मधु और रेखा पिता नारायण पटेल 20 वर्ष निवासी ग्राम मढ़ई थाना सिहोरा एवं बालिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। अंधे हत्याकांड के खुलासे में उप निरीक्षक के एल चौधरी, उप निरीक्षक के पी दुबे सहायक उपनिरीक्षक जीसी चौधरी आरक्षक अमित रैकवार मेराजुउद्दीन खान अंजू धुर्वे रमेश रैदास थाना सिहोरा से उप निरीक्षक रॉबिन कन्नौज आरक्षक राजेश पटेल हेमंत शर्मा राजीव सिंह धनेश्वर सिंगौर प्राची सिंह परिहार साइबर सेल के आदित्य कुमार नवनीत चक्रवर्ती की उल्लेखनीय भूमिका रही।




