सभी खबरें

ग्वालियर: "महाराज" ने उड़ाई नियमों की धज्जियां! "रूल ऑफ़ सिक्स" लागू होने के बाद भी स्टेज पर मौजूद रहे इतने लोग

खुद महाराज ने उड़ाई नियमों की धज्जियां! रूल ऑफ़ सिक्स लागू होने के बाद भी स्टेज पर बैठे रहे इतने लोग

 

 

 ऐसा अक्सर देखा गया है कि मध्य प्रदेश सरकार के नेता मंत्री अक्सर कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आते रहते हैं. ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्टेज पर नियमों की जोरदार धज्जियां उड़ाई गई .

 राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सरकार के तीन मंत्री पूर्व मंत्री और सांसद ने कोविड गाइडलाइन का मजाक बनाकर रख दिया.

 बताते चलें कि आज ग्वालियर के मोती महल में एंबुलेंस का वितरण कार्यक्रम चल रहा था इस दौरान वहां पर रूल ऑफ़ सिक्स लगाया गया था. पर फिर भी स्टेज पर 6 से ज्यादा लोग मौजूद थे. बताते चलें कि रूल ऑफ सिक्स के अनुसार एक साथ सिर्फ 6 लोग एक जगह पर रह सकते हैं पर यहां पर करीब 10 लोग मौजूद थे. रूल ऑफ़ सिक्स के नियम में अगर 6 लोग से ज्यादा लोग शामिल होते हैं तो यह धारा 144 का उल्लंघन माना जाता है.

 मतलब ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ शिवराज सरकार के मंत्री सांसद और पूर्व मंत्रियों ने धारा 144 का खुलेआम उल्लंघन किया.

 जब इस वक्त किसी भी राजनीतिक धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक है तो आखिरकार इन नेताओं द्वारा इस तरह का कार्यक्रम क्यों रखा गया है या सरकार पर सवालिया निशान खड़े करते हैं.

 इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मंत्री ओ पी एस भदौरिया, प्रद्युम्न सिंह,भारत सिंह, ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button