सभी खबरें

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री N. Rangasamy की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव,

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री N. Rangasamy की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव,

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन.रंगासामी की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसकी जानकारी LG सचिवालय पुडुचेरी द्वारा जारी की गई है.

पुडुचेरी के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना वायरस के हल्के लक्षण दिखने के बाद मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने पुडुचेरी के इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना जांच कराई थी, जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

प्रवक्ता ने कहा कि सीएम रंगासामी की हालत अभी स्थिर है। लेकिन डॉक्टर की सलाह पर उन्हें आगे के इलाज के लिए चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे रविवार शाम ही चेन्नई के लिए रवाना हो गए थे। बता दें कि रंगासामी ने दो दिन पहले ही यानी शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस वक्त स्वास्थ्य विभाग ने 183 लोगों की जांच की गई थी, जिनमें से 11 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे।

 देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा :

देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,01,76,603 हो गया है।

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 3,66,161 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,26,62,575 हुई। 3,754 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,46,116 हो गई है। 

 

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,45,237 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,86,71,222 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button