सभी खबरें

बड़वानी:- Remdesivir की कालाबाजारी करते पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ा, एक आरोपी निजी अस्पताल का फार्मासिस्ट 

बड़वानी:- Remdesivir की कालाबाजारी करते पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ा, एक आरोपी निजी अस्पताल का फार्मासिस्ट 

 

 बड़वानी से हेमंत नागजीरिया की रिपोर्ट  :-बड़वानी में रेमडेसीविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा हैं.2 में से एक आरोपी निजी अस्पताल का फार्मिस्ट  है.25 हजार रुपये और रेमेडिसिवर इंजेक्शन जब्त किया है .कोतवाली पुलिस मामले पर पूछताछ कर रही है 

देश में व्याप्त कोविड महामारी के बीच रेमडेसीविर इंजेक्शन की मांग लगातार बढ़ती जा रही है इसी बीच बढ़ती मांग के बीच इस इंजेक्शन की कालाबाजारी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं बड़वानी पुलिस पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल को मिली जानकारी के बाद कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने राजपूर निवासी दो युवक राहुल बड़गुले और विनय रजक को पकड़ा है दोनों के पास से पुलिस को रेमडेसिवर इंजेक्शन के साथ ₹25000 भी जप्त की है पकड़े गए आरोपियों में से एक युवक अपने आपको आशाग्राम रोड़ स्थित गुरुपद अस्पताल का फॉर्मस्ट बता रहा है फिलहाल पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस द्वारा इनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button