सभी खबरें

Corona Outbreak : फिर लगेगा Lockdown? आज PM Modi की सभी CMs के साथ अहम बैठक 

नई दिल्ली : बुधवार को देश में कोरोना के 1,26,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। जो 24 घंटे में दुनिया में सबसे ज्यादा रहा है। इसके साथ ही प्रतिदिन नए रिकॉर्ड टूट रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट की मानें तो पिछले 24 घंटे में 1,26,225 नए मरीजों की पुष्टि हुई हैं। वहीं, 684 लोगों की जानें चली गई हैं। लगातार संक्रमित मरीजों के बढ़ने से अब देश में कोरोना केस की संख्या एक करोड़ 28 लाख 1 हजार 785 पहुंच गई हैं। 

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.30 बढ़ गई है जबकि रिकवरी रेट 96% रिकॉर्ड की गई हैं। वहीं एक्टिव केस का आंकड़ा 6% पहुंच गया हैं। इसके साथ ही सक्रिय केसों के मामले में भारत दुनिया का पांचवा स्थान बन गया हैं। 

वहीं, देशभर में लगातार बेकाबू हो रहे कोरोना को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक्टिव हो गए हैं। वो लगातार कोरोना की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बता दे कि कोरोना के बढ़ते संकट के बीच आज पीएम मोदी शाम 6:30 बजे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी लगातार राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ संपर्क में हैं और कोरोना की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लेकिन आज होने वाली ये बैठक काफी अहम मानी जा रही हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्यों को लेकर बड़ा फैसला हो सकता हैं। इसके साथ ही कुछ अन्य बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। जहां केसों की संख्या है। वहां मिनी लॉक डाउन पर विचार किया जा सकता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button