मप्र निकाय चुनाव: टिकट बंटवारे को लेकर Congress मेंं बवाल, नेताओं का छलका दर्द, AAP ने ये कर सबको चौकाया

मध्यप्रदेश/बुरहानपुर – मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कब होंगे ये तो समय ही बताएगा, लेकिन उस से पहले सियासत का दौर शुरू हो गया हैं। टिकट बंटवारे को लेकर नेताओं के दर्द छलक रहे हैं।
मामला बुरहानपुर जिले से सामने आया है जहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकराम अंसारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर अपना दर्द बयां किया हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि मेरा अनुभव है कि जितने सीनियर कांग्रेस नेता है, कांग्रेस के लिए बहुत योगदान दिया हैं। इसीलिए वार्ड इलेक्शन में बार बार जीत रहे हैं। मगर जब किसी आंदोलन में मजमा एकट्ठा करना होता है वो अकेले आते हैं। मेरे सुझाव है कि इस बार युवा पढ़े लिखे वकील डॉक्टर जैसे युवाओं को टिकट देकर युवा शक्ति को आगे लाने चाहिए पुराने चेहरे से जनता बेज़ार हो जाती हैं। भले ही परम्परागत सीट है वहां सीनियर की जगह उसी घर से युवा को उम्मीदवार बनाना पार्टी हित में होगा हो सकता है मेरी बात बुरी लगे मगर यही सच्चाई है माफी के साथ इकराम अंसारी।
गौरतलब है की मध्यप्रदेश में आगामी दिनों में निकाय चुनावों का बिगुल कभी भी बज सकता हैं। जिसको लेकर प्रमुख दल कांग्रेस-भाजपा के साथ साथ आम आदमी पार्टी, एमआईएम सहित अन्य दलों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
खास बात ये है कि बुरहानपुर में कांग्रेस एवं बीजेपी को पछाड़ते हुए आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले यहां महापौर प्रत्याशी की घोषणा कर सबको चौका दिया हैं। वही भाजपा एवं कांग्रेस अभी भी रायशुमारी और उमीदवारों की खोज बिन में लगे हुए हैं। जिसको लेकर दोनों ही दलों के प्रभारियों की बैठकों का दौर जारी हैं। जबकि कांग्रेस नेताओ में टिकिट बंटवारे को लेकर सोशल मीडिया पर दर्द छलक रहा हैं।


.jpeg)

