अजब गजब मप्र : अब दुकानदार से विधायकों को खतरा, दी जान से मारने की धमकी, रायपुर से गिरफ्तार
बैतूल: विधायक निलय डागा को एक दुकानदार ने जान से मारने की धमकी दी थी। जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दुकान को खाली कराने से नाराज़ होकर दुकानदार ने विधायक को धमकी दी थी। आरोपी नाम बदलकर गुरुद्वारे में रह रहा था उसका मोबाइल भी जप्त कर लिया गया था। आरोपी बेतूल का रहने वाला था जिसे रायपुर से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। धमकी देने वाले आरोपी की पहचान ऐंसीलाल झाम पिता भावनिदास झाम से हुई। जो कि अब पुलिस की हिरासत में है। आरोपी अपनी असली पहचान छुपाकर दयासिंह नाम से गुरुद्वारे में रह रहा था। उसने बताया कि उसकी बेतूल में कपड़े की दुकान थी जिसे खाली करवा लिया गया था।







