9 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

BREAKING NEWS: दिल्ली पुलिस को मिला नया हेडक्वार्टर,अमित शाह ने किया उद्घाटन

44 साल बाद मिला है नया मुख्यालय

आज दिल्ली पुलिस को उसका नया मुख्यालय मिल गया है. यह मुख्यालय लुटियंस ज़ोन में बना है. 17 मंजिलो के इस हेडक्वार्टर में एक हज़ार कारों के पार्किंग की सुविधा होगी. साथ ही कई आवासीय फ्लैट भी होंगे. मुख्यालय का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह ने किया है. इमारत के विषय में कहा जा रहा है कि इसे स्विट्ज़रलैंड पुलिस मुख्यालय की तर्ज पर और भूकंप प्रतिरोधी बनाया गया है.

[ IMAGE SOURCE: TWITTER/AMIT SHAH]

बता दें कि पुराना मुख्यालय पीडब्ल्यूडी इमारत में था. उससे पहले पुलिस मुख्यालय अंग्रेज़ों द्वारा कश्मीरी गेट पर 1912 में बनवाया गया था. वहीँ नया मुख्यालय जय सिंह मार्ग पर बना है.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।