सभी खबरें

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को लेकर बसपा विधायक रामबाई ने किया बड़ा वादा

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को लेकर बसपा विधायक रामबाई ने किया बड़ा वादा

 

 संविदा कर्मी अपने वेतन को लेकर बीते कई दिनों से मांग कर रहे हैं जिसके बाद अब बसपा विधायक राम बाई ने संविदा कर्मियों को वचन दिया है कि उनको निर्धारित नियमों का पालन कराते हुए 90% वेतन का भुगतान कराएंगी.इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करके वेतन में सुधार कराया जाएगा. इसके पूर्व संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉक्टर सागर यादव की अगुवाई में कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भदोरिया फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह चौहान सुनील जायसवाल बसपा विधायक को ज्ञापन सौंपा गया इसमें बताया गया है कि 15 जून 2018 को सरकार द्वारा लागू किए गए संविदा कर्मी भर्ती नियमों के अनुसार जिस पद पर नियुक्ति की जाएगी उसके निर्धारित वेतन का कम से कम 90% वेतन संविदा कर्मी को दिया जाएगा। बावजूद प्रदेश में संविदा कर्मियों के निर्धारित वेतन का 50 से 60% वेतन सिर्फ उन्हें दिया जा रहा है हालांकि सामान्य प्रशासन विभाग ने भी सभी विभागों को निर्देश दिए थे कि नियमित कर्मचारी के न्यूनतम 90% वेतनमान संविदा कर्मचारियों को दिए जाएंगे पर फिर भी यह नीति लागू नहीं किया गया है इस पर बसपा विधायक राम बाई ने उन्हें आश्वासन दिया है.
 उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री से इस बारे में बात करेंगे और विधानसभा में यह प्रश्न भी लगाया जाएगा जब तक सदन में मैं हूं तब तक किसी भी संविदा कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होने दूंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button