आयुक्त ने मंगलवार को देर शाम चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, जानिए बैठक के प्रमुख अंश

आयुक्त ने मंगलवार को देर शाम चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, जानिए बैठक के प्रमुख अंश
भोपाल/राज राजेश्वरी शर्मा: आयुक्त ने मंगलवार को देर शाम चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें दलों ने कहा कि पहले त्रि-स्तरीय पंचायतों के चुनाव कराए जाएं। प्रतिनिधियों का कहना था कि पंचायत निर्वाचन अभी नहीं कराए गए, तो वर्षाकाल (20 जून से 20 अगस्त) में पंचायत निर्वाचन संभव नहीं होंगे, क्योंकि एमपी बोर्ड की परीक्षाएं 30 अप्रैल से 18 मई तक और सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से 12 जून तक निर्धारित हैं। इस परीक्षाओं के बाद नगरीय निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं।
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने कहा है, आयोग पंचायत चुनाव कराने के लिए तैयार है, लेकिन बहुत सी कार्यवाही शासन स्तर पर लंबित है। यह कार्यवाही आगामी 15 से 20 दिन में पूरी होने पर ही पंचायत निर्वाचन करवाने पर विचार किया जा सकता है। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो पहले नगरीय निकायों के निर्वाचन कराए जाएंगेे। क्योंकि हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए आयोग दोनों में किसी एक चुनाव की घोषणा आयोग मार्च माह में अनिवार्य रूप से करेगा।




