हमीदिया अस्पताल में लगातार लापरवाही:- दवाओं की कमी नहीं हुई दूर, जूनियर डॉक्टरों ने उठाया था मुद्दा पर चुप है सरकार
.jpeg)
हमीदिया अस्पताल में लगातार लापरवाही:- दवाओं की कमी नहीं हुई दूर, जूनियर डॉक्टरों ने उठाया था मुद्दा पर चुप है सरकार
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल लगातार लापरवाही सामने आ रही है पहले यहां पर बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवा मिली और अब हमीदिया अस्पताल में दवाओं की कमी दूर नहीं हो पा रही है.जिससे मरीज काफी परेशान हैं. मरीज दो-तीन घंटे तक लाइन में खड़े रहते हैं,लाइन में लंबे समय तक खड़े होने के बाद वह दवा काउंटर पर पहुंचते हैं तो उन्हें कुछ दवाएं देकर बाकी बाजार से खरीदने की बात कह दी जाती है…
जब मरीजों के पर्चे देखे गए तो रिश्ता मरीजों के परसों पर लाल होने लगे मिले. दवा काउंटर पर जो दवाएं नहीं उपलब्ध होती है उन पर कर्मचारी लाल पेन से गोला बना देते हैं.
जूडा अध्यक्ष डॉ अरविंद मीणा ने बताया कि अस्पताल में करीब 70 प्रकार की दवाइयां नहीं है यह हाल तब है.जब कि हाल में जूनियर डॉक्टरों ने सीएम के सामने इस मामले को उठाया था किडनी लीवर जैसी बीमारियों में एल्बुमिन प्रोटीन की जरूरत होती है जो नहीं है. मिर्गी की दवा सोडियम वैलपोरेट कैल्शियम का इंजेक्शन और दवाई भी अस्पताल में नहीं है.




