सभी खबरें

सतना : 50 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 40 घायल, 2 की मौत 

मध्यप्रदेश/सतना – सीधी में हुए बस हादसे के बाद एक बार फिर से सतना में एक बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई हैं। वही 40 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अमदरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया हैं। इसमें से कुछ गंभीर घायलों को मेहर सिविल अस्पताल रेफर किया गया हैं। जानकारी के मुताबिक बस में 50 यात्री शामिल थे।

दरअसल मामला सतना के अमरदरा के पास रैगवा का है। जहां रीवा के हनुमना से नागपुर जा रही MP 19 P 6090 अनियंत्रित होकर पलट गई। जैसे ही बस पलटी यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस घटना पर पहुंची। जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि बस में सवार उत्तर प्रदेश के कौशांबी निवासी यात्री छोटेलाल पंचम की मौत हुई है जबकि एक यात्री मैहर का था।

इधर, प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो नेशनल हाईवे पर बस जैसे ही रंगवा के पास पहुंची। एक बाइक सामने से आगे आ गई। जहां ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और देखते ही देखते बस पलटी खाकर गिर गई। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर चलती बस से कूदकर भाग गया। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में सड़क हादसे का रिकॉर्ड बढ़ता ही जा रहा हैं। आए दिन बड़ी संख्या में सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button