पश्चिम बंगाल चुनाव : BJP में शामिल हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, कैलाश विजयवर्गीय के साथ हुई थी मीटिंग

कोलकाता : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता में आज चुनावी रैली हैं। पीएम मोदी की यह रैली कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हो रही हैं। राज्य में विधान सभा चुनावों के ऐलान के बाद यह पीएम मोदी की पहली रैली है। वैसे पीएम तीन बार पहले भी चुनावी सभाएं कर चुके हैं लेकिन आज की कोलकाता रैली को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हैं।
वहीं, पीएम मोदी की इस रैली से पहले 70 वर्षीय अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बीजेपी ज्वाइन कर ली हैं। पीएम के पहुंचने से पहले ही मिथुन चक्रवर्ती को बीजेपी में शामिल कराया गया। उन्होंने राज्य बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष, राज्य के पार्टी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा।
बीजेपी नेताओं ने चक्रवर्ती को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इसके बाद 70 वर्षीय अभिनेता ने मंच पर ही पार्टी का झंडा हाथों में लेकर लहराया। उन्हें मंच पर कैलाश विजयवर्गीय के बगल में बैठाया गया। इस से पहले जब मिथुन चक्रवर्ती काला चश्मा और काली टोपी पहने मंच पर पहुंचे तो बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश आ गया। कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ उनका स्वागत किया।
एक दिन पहले ही यानी शनिवार को बंगाल बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बेलगाचिया इलाके में स्थित मिथुन चक्रवर्ती के मकान पर जाकर उनसे मुलाकात की थी। आधी रात खुद विजयवर्गीय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। विजयवर्गीय ने लिखा, “अभी देर रात कोलकाता के बेलगाचिया में सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता मिथुन दाँ के साथ लम्बी चर्चा हुई। उनकी राष्ट्र भक्ति और ग़रीबों के प्रति प्रेम की कहानियाँ सुनकर मन गद-गद हो गया।




