MP में छिड़ा Cycle War : कमलनाथ ने कहा अपनी साइकिल हमें दे दो, शिवराज बोले उम्र का लिहाज़ करना है

MP में छिड़ा Cycle War : कमलनाथ ने कहा अपनी साइकिल हमें दे दो, शिवराज बोले उम्र का लिहाज़ करना है
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- मप्र का विधानसभा सत्र इन दिनों चल रहा है. जिसमे कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच तंज भरा हास परिहास हुआ. जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. इस वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ यह कहते नज़र आ रहे हैं की मेरा आपसे निवेदन हैं कि जो आपकी साइकिल थी वो मुझे तो पहुंचा दीजिये.
जिसपर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिसने भी साइकिल चलाई थी वो हांफ गए थे. तो वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हंसते हुए तंज भरे अंदाज में कहा कि आपको तो मैं साइकिल किसी कीमत पर नहीं दे पाऊंगा उम्र का भी तो लिहाज करना है मुझे..
यहां देखें वीडियो:-
https://twitter.com/GarimaLokniti/status/1365560695501119491?s=19
मेडिकल विधानसभा सत्र के दौरान का यह वीडियो साफ बताता है कि विधानसभा सत्र के दौरान तंज पूर्ण हास परिहास भी चल रहे हैं.
अब आज कांग्रेस ने कहा कि सीएम शिवराज यदि आपको विधानसभा की कार्यवाही का वीडियो ही वायरल करना था तो नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के सिलसिलेवार सारे आरोपो का व आपको दिये गये करारे जवाबो का भी वीडियो जारी करने का साहस दिखाना था।
सिर्फ़ एक पक्ष का वीडियो जारी कर आप क्या बताना चाह रहे है ?
यह तो विशेषाधिकार हनन है।




