सभी खबरें

मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन…  जानिए क्या रहे आज के प्रमुख मुद्दे…. 

      मध्यप्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन…  जानिए क्या रहे आज के प्रमुख मुद्दे…. 

भोपाल/राजेश्वरी शर्मा:    मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का  आज तीसरा दिन है।  सत्र की शुरुआत में ही विपक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। विपक्ष ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को उठाते हुए हंगामा कर दिया। इसके साथ ही आज लव जिहाद पर बने धार्मिक स्वतंत्रता संशोधन विधेयक को भी पेश होना है, इस मुद्दे पर डेढ़ घंटे की चर्चा होनी है। 
 शून्यकाल के  दौरान पेट्रोल डीज़ल की  कीमतों का मुद्दा  सज्जन सिंह वर्मा,  प्रियव्रत सिंह, सहित कांग्रेसी कई विधायकों ने सदन में उठाया,  लेकिन अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इस पर चर्चा करने से मना कर दिया, जिस पर कांग्रेस विधायक भड़क गए और विरोध वॉकआउट कर दिया। कांग्रेस के विधायक सदन गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गए। बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस के विधायक पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध करते हुए साइकिल से विधानसभा पहुंचे थे। 
 इसके अलावा  कुछ मामले सदन में उठने की जानकारी प्राप्त हुई है। जैसे इन दिनों सागर की कड़ान सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र की जमीन का मुआवज़ा ना देने, चित्रकूट की मंदाकिनी नदी से प्रदूषित पानी छोड़े जाने का मामला सदन में उठ सकता है।  इन्हीं मुद्दों पर सागर से भाजपा विधायक प्रदीप लारिया और चित्रकूट के कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव ला रहे है। 

कोरोना काल  के चलते पिछले साल शीतकालीन सत्र में विधानसभा स्थगित कर दी गयी थी। इस साल विधायक के सैंकड़ों प्रश्न के उत्तर प्राप्त हो पाएंगे। 

उपाध्यक्ष पद को लेकर भी अभी संसद में तर्क वितर्क जारी है।  अभी विधानसभा के उपाध्यक्ष पद का चयन होना बाकी है,  इस बार भाजपा की सरकार कांग्रेस को उपाध्यक्ष का पद देने के पक्ष में नहीं है। चिकित्सा  शिक्षा मंत्री एवं भोपाल के नरेला से  विधायक विश्वास सारंग ने स्पष्ट कह दिया कि अभी तक विधानसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिया जाता था। लेकिन पूर्व की कमलनाथ सरकार ने भाजपा को यह पद नहीं दिया था। कमलनाथ ने इस नई परंपरा को शुरू किया था। जिसका हम पालन करेंगे, उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस को नहीं देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button