22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

आर्थिक स्थिति चौपट, बजट सत्र से पहले फिर "शिव राज" सरकार लेगी इतने हज़ार करोड़ का क़र्ज़ 

आर्थिक स्थिति चौपट, बजट सत्र से पहले फिर शिव राज सरकार लेगी इतने हज़ार करोड़ का क़र्ज़ 

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए शिवराज सरकार लगातार क़र्ज़ का सहारा ले रहीं हैं। पहले से ही हजारों करोड़ के कर्ज में डूबी शिवराज सरकार एक बार फिर हजारों करोड़ों का लोन लेने जा रही हैं। खास बात ये है कि ये क़र्ज़ 22 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले लिया जा रहा हैं। 

बता दें, मप्र सरकार पर पहले से ही 33630 करोड़ रुपए का कर्ज है, लेकिन एक बार फिर सरकार 3000 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 16 फरवरी को कर्ज के लिए ऑक्शन करेगी और इसकी बिड 17 फरवरी को ओपन होगी। इससे पता चलेगा कि इंवेस्टर्स कितने प्रतिशत ब्याज पर मप्र सरकार को कर्ज देने को तैयार हैं। बताया जा रहा है कि जो भी ये कर्ज कम दर पर देगा, उससे सरकार 10 साल के लिए 3000 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। 
 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।