सभी खबरें

NEET : में गड़बड़ी की आशंका, हाईकोर्ट में याचिका दायर

NEET : में गड़बड़ी की आशंका, हाईकोर्ट में याचिका दायर

भोपला/ राजकमल पांडे| नीट जैसी कठिन प्रवेश परीक्षा में इतने बड़े घोटाले का होना कोई आम बात नही है. नेशनल एलिजिबिलिटी कम इट्रेस टेस्ट में गड़बड़ी की आशंका को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट मैं याचिका दायर की गई है. इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि व्यापम के समान गड़बड़ी की जा रही है, याचिका में गड़बड़ी की उचित जांच कराने की मांग की गई है, हाई हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ के जस्टिस सील नागौर जस्टिस आनंद पाठक की डिवीजन बैंच ने राज्य शासन डीएमआई एवं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को नोटिस जारी कर 3 माह में जवाब देने का निर्देश दिया है. उक्त मामले की याचिका विदिशा निवासी छात्र अजीम अहमद खान की ओर से दायर की गई है याचिका में कहा गया है कि नीट 2020 परीक्षा में शामिल हुआ था जिसमें विशेषज्ञों से चर्चा के बाद अनुमान लगाया गया कि परीक्षा में उसे 450 अंक मिलेंगे अपितु खुद मूल्यांकन करने पर उसने 422 अंक मिलने का अनुमान लगाया याचरम कहा गया कि जब परिणाम घोषित हुआ तो उसे माइन्स 10 अंक मिले अधिवक्ता आदित्य संघी ने आरोप लगाया कि छोटे सेंटर से नीट की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की अंकसूची बदल दी जाती है इससे पहले भी व्यापम में इस तरह का घोटाला हो चुका है जहां पर छात्रों की अंकसूची बदली गई है याचिकाकर्ता की ओर से जो शपथ पत्र दिया गया है. तमिलनाडु और इंदौर में भी नीट परीक्षा में गड़बड़ी हो चुकी है प्रारंभिक सुनवाई के बाद डिवीजन बैंच ने आवेदकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button