CM Shivraj से मिलने गए दिव्यांग को पुलिस ने पीटा, उठाकर बाहर फेंक, यहां का मामला

मध्यप्रदेश/सागर – शनिवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सागर पहुंचे थे। इसी दौरान सीएम के कार्यक्रम में सदर क्षेत्र के एक दिव्यांग को पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया हैं।
बताया जा रहा है की पत्नी के साथ परेशानी लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे दिव्यांग भागीरथ अहिरवार को पुलिसकर्मी ने न केवल थप्पड़ जड़े, बल्कि उसे सीएम के कार्यक्रम से उठाकर बाहर फेंक दिया। मिली जानकारी के अनुसार सभा में सुबह 9 बजे से पहुंचने के कारण वह दो बार टॉयलेट के लिए उठकर बाहर आया। जब वो बाहर लौटा तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे आने-जाने से मना किया। इस दौरान दृष्टि बाधित भागीरथ ने पुलिस को अपनी परेशानी बताई। दिव्यांग ने पुलिसकर्मी को बताया कि उसकी पत्नी भटक गई हैं। ये सुनकर पुलिसकर्मी भड़क गया. उसने वहीं भागीरथ को थप्पड़ जड़ना शुरू कर दिए। इसके बाद उसे पंडाल से बाहर फेंक दिया।
इधर, इस घटना की सुचना मिलते ही पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी सहित कई लोग कैंट थाने पहुंच गए। वे काफी देर तक थाने में जमे रहे, लेकिन पुलिस अधिकारी न होने की वजह से पुलिसकर्मियों को आवेदन सौंपकर लौटना पड़ा।
गौरतलब है की दिव्यांग अपनी पत्नी के साथ कुटीर के लिए पट्टा और नौकरी का आवेदन लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सभा में गया था।
.jpg)
.jpeg)


