28 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Farmers Tractor Rally LIVE : पुलिस ने किसानों पर किया लाठीचार्ज, ITO मेट्रो स्टेशन के गेट बंद

Farmer's Tractor Rally LIVE : पुलिस ने किसानों पर किया लाठीचार्ज, ITO मेट्रो स्टेशन के गेट बंद

नई दिल्ली – कृषि कानूनों के खिलाफ आज दिल्ली सीमाओं पर किसान आंदोलन का 62वां दिन हैं। आंदोलनरत किसान आज गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड निकाल रहें हैं। किसानों ने दावा तो यह किया था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे, लेकिन पुलिस ने रोका तो भड़क गए। पहले बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ते रहे। फिर पुलिस ने जो रूट दिया उसे भी फॉलो नहीं किया। किसानों का एक जत्था लाल किले पहुंचा हैं। एक जत्था इंडिया गेट की तरफ भी बढ़ रहा हैं। 

ITO पर प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिसकर्मी को घेरकर हाथापाई की। पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया तो किसानों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।हंगामे को देखते हुए ITO मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिए गए हैं। वहीं, गाजीपुर बॉर्डर से निकले किसानों के काफिले की वजह से ITO पर भारी जाम लग गया। यहां प्रदर्शनकारियों ने वाहनों पर पथराव भी किया। सिंघु से निकले किसानों ने भी कई जगह पथराव किया।

इसके अलावा सिंघु बॉर्डर से निकली ट्रैक्टर परेड के आगे घोड़ों पर निहंग फौज चल रही हैं। किसानों के जत्थे पैदल भी आगे बढ़ रहे हैं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।