सभी खबरें

Farmers Protest Live : टीकरी और सिंघू बॉर्डर पर किसानों ने तोड़ी पुलिस बैरिकेडिंग, ट्रैक्टर रैली निकली आगे

नई दिल्ली – कृषि कानूनों के खिलाफ आज दिल्ली सीमाओं पर किसान आंदोलन का 62वां दिन है। आंदोलनरत किसान आज गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर परेड निकाल रहें हैं। ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर राजधानी की कई सीमाओं पर हजारों सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया हैं। बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त किया गया हैं। 

हालांकि, प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली-हरियाणा टीकरी सीमा पर पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी हैं। वहीं, खबर ये भी है कि किसान सिंघू बॉर्डर पर बैरिकेड तोड़ कर आगे निकल गए हैं। ट्रैक्टर रैली कंझावला चौक-औचंदी बॉर्डर-केएमपी-जीटी रोड जंक्शन की ओर बढ़ रही हैं। वहीं, सुरक्षा बलों ने पोजिशन ले ली हैं। 

इधर, गाजीपुर सीमा पर डीसीपी पूर्वी दिल्ली ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश पुलिस और किसान नेताओं के संपर्क में हैं। हमने किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान सुरक्षा निगरानी के लिए ड्रोन तैनात किए हैं। 

गौरतलब है कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान आज ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button