सभी खबरें

तेज़ रफ़्तार मंत्री के काफ़िले की गाड़ी दुकान में घुसी, मौके पर एक की मौत, एक घायल

मधयपदेश/उमरिया – रविवार को मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां प्रदेश सरकार में मंत्री मीना सिंह के काफिले ने एक युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।

घंघरी के पास यह हुई दुर्घटना हुई।

बताया जा रहा है कि यहां पर स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक दुकान में घुस गई, इस हादसे में 12 साल का समीर कोल भी घायल हो गया।  जिसे उमरिया के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। बताया जाता है कि मृतक झारखंड से आकर यहां मैकेनिक का काम सीख रहा था घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश हैं। 

हादसे की वजह ड्राइवर के स्वास्थ्य में अचानक आई गड़बड़ी को माना जा रहा हैं। इस वजह से चालक बेहोश हुआ और वाहन अनियंत्रित होकर सीधे दुकान में जा घुसा। जब तक कोई कुछ समझ पाता वाहन सीधे ऑटो पार्ट्स की दुकान में घुस गया। इस दौरान वहां काम कर रहा रिंकू गाड़ी की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button