नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बड़ा बयान

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव पर अब सियासी पारा चढ़ेगा। हालांकि नगरीय निकाय के चुनावों की तारीखों का एलान भले ही न हुआ हो लेकिन आरक्षण की प्रक्रिया के बाद प्रदेश में बयानबाज़ी का दौर शुरू हो गया हैं। दोनों ही दलों ने अपनी अपनी जीत के दावे पेश कर दिए हैं।
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज विधायक पीसी शर्मा का नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बड़ा बयान सामने आया। पूर्व मंत्री शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस का नगरीय निकाय चुनाव पर कब्जा होगा।
वहीं, कृषि कानूनों को लेकर हो रहे विरोध पर पीसी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों के हित में काम किया हैं। किसानों के कर्जमाफी की बात हो या फिर कोई और मदद की। भाजपा ने किसानों को हित में काम किया होता तो आज दिल्ली में ऐसी स्थिति नहीं होती।
पीसी शर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को विधानसभा चलाना नहीं आता, इसलिए वो लंबे समय तक विधानसभा चला नहीं सकती। वहीं, उन्होंने भाजपा पर कोरोना को लेकर लोगों को डराने का आरोप भी लगाया।
बता दें कि, पीसी शर्मा एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छिंदवाड़ा पहुंचे थे, जहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये सब बातें कहीं।




