29 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जल्द कर सकते है अपनी टीम का ऐलान, सिंधिया के इतने समर्थकों को मिल सकता है मौका

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जल्द कर सकते है अपनी टीम का ऐलान, सिंधिया के इतने समर्थकों को मिल सकता है मौका

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – भाजपा के दिग्गज नेता वीडी शर्मा को मध्य प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बने 10 महीने से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अब तक वो अपनी नई टीम का गठन नहीं कर पाए हैं।

वहीं, उपचुनाव में भी भारी जीत हासिल करने के बाद वीडी शर्मा को फ्री हैंड दे दिया गया हैं। ऐसे में खबर है कि वो जल्द ही अपनी नई टीम का गठन कर सकते हैं। खबरों की मानें तो केंद्रीय नेतृत्व से सलाह मशवरा कर वीडी शर्मा अपनी नई टीम का ऐलान कर करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार वीडी शर्मा की नई टीम में 8 से 10 उपाध्यक्ष और इतने ही प्रदेश मंत्री होंगे। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी जैसे पदों पर भी नए चेहरों की तैनाती का मन बनाया गया हैं। जो नई नियुक्तियां होने वाली हैं, उनमें नए चेहरों को बड़ी संख्या में स्थान दिया जा सकता हैं।

इसके अलावा खबर ये भी है कि वीडी शर्मा की नई टीम में सिंधिया के ज़्यादा समर्थकों को जगह नहीं मिल सकती। 3 से 4 सिंधिया समर्थकों को मौका दिया जा सकता हैं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।