सभी खबरें

अगर आप भी खाते हैं पैंट्री कार का खाना तो पहले इसे पढ़ लें, शायद फिर कभी खाने की सोचे भी ना!!!

अगर आप भी खाते हैं पैंट्री कार का खाना तो पहले इसे पढ़ लें, शायद फिर कभी खाने की सोचे भी ना!!!

द लोकनीति डेस्क:गरिमा श्रीवास्तव 

 अक्सर यात्रा के दौरान लोग सोचते हैं कि घर से खाना ले जाने से बेहतर है कि ट्रेन में ही खरीद कर खा लेंगे. इससे उनका सामान थोड़ा सा हल्का हो जाता है. 
 पर कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर आप सभी हैरान हो जाएंगे.. 

 द लल्लनटॉप ने एक वीडियो पोस्ट किया. 
 यह 26 सेकंड का वीडियो है जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति ट्रेन के बगल में पटरी पर पड़ी हुई डिस्पोजल को धुल रहा है. जल्दी-जल्दी वह डिस्पोजल धुल अलग बास्केट में रख रहा है. 
 पीछे से आवाज आ रही है, वीडियो में ही एक व्यक्ति ने पूछा कि यह तो पैंट्री वाला है ना दूसरा जवाब देता है हां… 

पैंट्री वाला आदमी सिर्फ डिस्पोजल ही नहीं वह कचरे में पड़े हुए अंडों को भी धुल कर वापस रख रहा है. 

 इस वीडियो को शूट करने वाले ने 22 नवंबर को सिकंदराबाद दानापुर में यात्रा कर रहा था. यात्री ने बताया कि वह पैंट्री कार के बगल वाले डिब्बे में था. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की बात है एक व्यक्ति पैंट्री कार से उतरा और डिस्पोजल वाले गंदे प्लेट को धुलकर बास्केट में रखने लगा.. उसने यात्रियों को परोसे गए खाने से बच गए अंडे को भी धोया. 
 जब उसने देखा कि एक यात्री उसका वीडियो सूट कर रहा है तो उसने कहा कि किसी प्लेट में हम खाएंगे और फिर कुछ देर बाद ही धमकी पर उतर आया और कहने लगा कि जो करना है वह कर लो…. 

 इस वीडियो की जांच की गई जिसमें यह पता चला है कि यह वाकई 22 नवंबर को ही दोपहर के 3:23 पर शूट किया गया था..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button