जबलपुर:- बकाया करों की वसूली में गड़बड़ी की तो संभागीय अधिकारी,राजस्व निरीक्षकों और कर संग्रहिताओं पर होगी सख्त कार्यवाही

जबलपुर:- बकाया करों की वसूली में गड़बड़ी की तो संभागीय अधिकारी,राजस्व निरीक्षकों और कर संग्रहिताओं पर होगी सख्त कार्यवाही
राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में निगमायुक्त श्री अनूप कुमार सिंह ने दी कड़ी चेतावनी
निगमायुक्त ने दिया राजस्व अमले को तीन दिनों के भीतर वसूली में तेजी लाने के निर्देश
संभाग क्रमांक 15 में जांच के दौरान खामियां मिलने पर निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने लगाई फटकार
बड़े बिल्डरों और कालोनाइजरों की सम्पतियों की भी जांच कर बकाया राशि वसूलने के दिये निर्देश
दद्दा नगर की नपाई कर नए सिरे से करों की गणना करें : अनूप कुमार सिंह
बड़े करदाताओं से वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : निगमायुक्त
वार्डों का भ्रमण कर बकाया करों की गणना और टैक्स वसूलने में लापरवाही न करने के दिए निर्देश
जबलपुर| बकाया करों की वसूली में लापरवाही करने वालों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी और उन्हें हर हाल में दंडित किया जाएगा। यह सख्त चेतावनी निगमायुक्त श्री अनूप कुमार सिंह ने आज राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए दी। निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने राजस्व विभाग विभाग को 3 दिनों के अंदर वसूली के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा है कि बड़े बकायादारों से वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संभाग क्रमांक 15 में जांच के दौरान खामियां पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए अपने कार्यों में सुधार लाने की चेतावनी दी है। निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने निर्देश देते हुए कहा है कि दद्दा नगर की नपाई कर करों की वसूली करने के साथ साथ शहर के सभी बिल्डरों और कालोनाइजरों की संपत्तियों की भी जांच करने और बकाया राशि की वसूली करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि वार्डों का नियमित रूप से भ्रमण कर करों की सही गणना और टैक्स वसूली की जाए। बैठक में श्री अनूप कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों से कहा है कि वसूली में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। कार्यों में सुधार लाने के लिए उन्होंने कई राजस्व निरीक्षकों और कर संग्रहिताओं को कड़ी फटकार लगाते हुए अपना कार्य पूर्ण ईमानदारी से करने के निर्देश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि राजस्व वसूली में गति लाने के लिए नगर निगम के प्रशासक बी चंद्रशेखर एवं निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं इस दिशा में उनके द्वारा नियमित रूप से बैठकें लेकर राजस्व वसूली की समीक्षा की जा रही है। बैठक में सहायक आयुक्त सम्भव अयाची, प्रफुल गटरे, राजस्व अधिकारी दीपनारायण मिश्रा राजस्व निरीक्षक शिरीष उपाध्याय, उपस्थित थे।




