22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP By Election Results Live : बीजेपी हमेशा इसी तरह बेइमानी करके जीतती आई है – कांतिलाल भूरिया

MP By Election Results Live : बीजेपी हमेशा इसी तरह बेइमानी करके जीतती आई है - कांतिलाल भूरिया

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का ऐलान आज होना हैं। सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती जारी हैं।

हालांकि अभी मतगणना पूरी नहीं हुई हैं। मतगणना पूरी होने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। लेकिन फिलहाल ये कहा जा सकता है कि भाजपा को इस उपचुनाव में जीत हो रहीं हैं। भाजपा 18 सीटों पर आगे चल रहीं हैं। जबकि कांग्रेस 9 सीटों पर आगे है। वहीं, बसपा के पास अभी 1 सीट हैं।

इधर, मतगणना के बीच पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया का बड़ा बयान सामने आया हैं। भूरिया ने EVM पर सवाल खड़े किए हैं।

भूरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में ईवीएम में गड़बड़ी हुई हैं। बीजेपी हमेशा इसी तरह बेइमानी करके जीतती आई हैं। ईवीएम के सिस्टम को समझना होगा। बीजेपी सिलेक्टेट बूथों पर ऐसा करती है, जब हारने वाली होती है तो ईवीएम अपने हिसाब से सेट करके रख देती हैं। 

वही उन्होंने कहा कि वे इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से करेंगे।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।