बसपा प्रदेशाध्यक्ष की फिसली जुबान, कांग्रेस उम्मीदवार के लिए मांगा वोट, मचा बवाल

मध्यप्रदेश/शिवपुरी – मध्यप्रदेश में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे सियासी हलचल तेज़ होती जा रहीं हैं। इसके साथ ही सभी प्रमुख दल के नेता जमकर सभाएं कर रहे हैं। वहीं, इन ही सभाओं में नेताओं की जुबान भी जमकर फिसल रहीं हैं।
हालही में एक ताज़ा मामला शिवपुरी से सामने आया हैं। जहां करैरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पिप्पल की जुबान फिसल गई। और उन्होंने अपने प्रत्याशी के वोट मांगने केे बजाए कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांग लिया। जिसके बाद सभा में मौजूद सभी लोग बुरी तरह से चौक उठे।
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बसपा प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने कहा कि आने वाली 3 तारीख को बसपा उम्मीदवार प्रागीलाल जाटव को विजयी बनाए, जबकि उनको नाम बसपा प्रत्याशी राजेन्द्र जाटव का लेना था। इसी बीच पास ही खड़े राजेन्द्र जाटव ने जब उन्हें इशारा किया तो पिप्पल संभले ओर अपनी गलती को सुधार कर राजेन्द्र जाटव का नाम लिया
बता दे कि प्रागीलाल बसपा छोड़ इस बार कांग्रेस से मैदान में हैं। वहीं, बसपा प्रदेशाध्यक्ष रमाकांत पिप्पल की इस गलती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा हैं।



.jpeg)
