सभी खबरें

BJP को बड़ा झटका, तीन बार MLA रहे इस "नेता" ने पार्टी से दिया इस्तीफा, SP ने बनाया उम्मीदवार

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – इतिहास में यह पहला मौका है जब एमपी (MP) की 28 सीटों पर उपचुनाव (By Election) होने जा रहे हैं। लेकिन उस से पहले प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज़ हैं। इसके साथ ही दल बदलू का खेल भी अपने चरम पर हैं। कोई कांग्रेस (Congress) छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहा है तो कोई भाजपा (BJP) छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम रहा हैं।

इसी बीच भाजपा (BJP) को एक बड़ा झटका लगा हैं। ये झटका भाजपा को मुरैना से लगा है जहां तीन बार विधायक रहे बंसी लाल जाटव (Bansilal Jatav) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं। 

बताया जा रहा है कि जाटव अंबाह सीट से भाजपा की टिकट पर दावेदारी कर रहे थे। लेकिन टिकट न मिलने से वो पार्टी से नाराज़ चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने पार्टी का साथ छोड़ दिय, और समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। जिसके बाद बंसी लाल जाटव को समाजवादी पार्टी ने अंबाह विधानसभा से प्रत्याशी बनाया हैं। 

बता दे कि 28 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य रूप से चुनाव होना हैं। लेकिन बसपा ने भी 28 सीटों पर अपने  उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया हैं। वहीं सपा भी नाराज नेता सपा के सहारे चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। ये नेता भाजपा और कांग्रेस को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button