सभी खबरें
खरगोन:- जिले में कोरोना से स्वस्थ्य होने वाले व्यक्तियों का आंकड़ा पहुंचा 3300 के पार
.jpeg)
खरगोन:- जिले में कोरोना से स्वस्थ्य होने वाले व्यक्तियों का आंकड़ा पहुंचा 3300 के पार
खरगोन/ लोकेश कोचले:-पिछले 24 घंटे में कोरोना से 18 व्यक्ति स्वस्थ्य होते ही जिले में कोरोना से स्वस्थ्य होने वाले व्यक्तियों का आंकड़ा 3300 के पार पहुंच गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 12 मरीजों की पुष्टि की गई है। वहीं 18 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए है। इस तरह जिले में कुल कोरोना से संक्रमित 3578 मरीज है। इनमें 3309 मरीज स्वस्थ्य होकर डिस्चार्ज हुए, 52 की मृत्यू एवं 217 मरीज स्थिर है। पिछले 24 घंटे में 290 सैंपलों की नेगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है तथा 466 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। जिले में कुल 126 कंटेनमेंट एरिया घोषित है।




