बीजेपी की नींद उड़ी, कमलनाथ का मुख्यमंत्री बनना तय है – कांग्रेस

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में जैसे जैसे उपचुनाव नज़दीक आ रहे है वैसे वैसे प्रदेश में हलचल तेज़ होती जा रहीं हैं। बता दे कि 3 नवंबर को मतदान होना है जबकि 10 को नतीजे आना हैं। लेकिन उस से पहले दोनों प्रमुख दल अपनी अपनी जीत का दावा कर रही हैं।
जहां एक तरफ भाजपा सत्ता में बने रहने का दावा कर रही है तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस कमबैक का दावा कर रही हैं। इसी बीच एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से एक्टिव एमपी कांग्रेस ने बड़ा दावा किया हैं।

एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि ताज़ा सर्वे ने बीजेपी की नींद उड़ा दी है। एक भी सीट पर जीत की संभावना नहीं हैं। सर्वे के अनुसार, कांग्रेस 28, बीजेपी 0, अन्य 0 है। “लोकतंत्र जीत रहा, नोटतंत्र हार रहा”

वहीं, कांग्रेस ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि ताज़ा सर्वे ने बीजेपी की नींद उड़ा दी है। कमलनाथ जी का मुख्यमंत्री बनना तय हैं।
बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस ने जीत का दावा किया हो, इस से पहले भी कई बार कांग्रेस जीत का दावा कर चुकी हैं। इस से पहले कांग्रेस ने इस बात का दावा किया था कि 30 दिन के अंदर प्रदेश में दोबारा से कमलनाथ की सरकार बनेगी।
बहरहाल, प्रदेश में किस की सरकार बनेगी या बने रहेगी इसका फैसला आने वाली 10 नवंबर को होगा। लेकिन उस से पहले प्रदेश की सियासत गरम हैं।

.jpg)


