सभी खबरें

कांग्रेस का विजयवर्गीय पर हमला, कमलनाथ के 15 महीने से बीजेपी परेशान क्यों

इंदौर से भारती चनपुरिया की रिपोर्ट : –  मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में उपचुनाव (By Election) की सियासत इन दिनों में चरम पर पहुंचने लगी है. 64 साल के कैलाश विजयवर्गीय(Kailash Vijayvargiya) ने इंदौर (Indore) में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि मोदी से 3 साल बड़े कमलनाथ की उम्र हो गई है, वे उपचुनाव जीतने के सपने देख रहे हैं. जिस पर कांग्रेस ने अब हमला बोलते हुए कहा है कि कमलनाथ जनता में लोकप्रिय है, जनता को कमलनाथ के 15 महीनों का काम पता है, और आने वाले 3 नवंबर को जनता दिखा देगी कि किसकी उम्र हो गई है l                                                  
कमलनाथ की 15 महीने में डर गई है बीजेपी : – 

कांग्रेस नेता सदाशिव यादव ने कहा कि कमलनाथ के 15 महीने के कार्य को देखकर बीजेपी को पसीना आ रहा है.अब 3 तारीख को सभी को पता चल जाएगा कि जनता में लोकप्रियता किसकी ज्यादा है? कमलनाथ की या शिवराज की. उन्होंने कहा कि 15 साल जिसने जनता पर राज किया उनके प्रति जनता में असंतोष है, आप उसे शांत करने पर ध्यान दे. राजनीति का ये बवाल बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के कमलनाथ को उम्रदराज बताने वाले बयान के बाद चालू हुआ था.

 विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर किया था हमला : –

विजयवर्गीय ने कहा था कि कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए नेताओं के कारण पार्टी में जो अंसतोष था, वो अब समाप्त हो चुका है. जिस पर कांग्रेस ने हमला बोलते हुए कहा कि क्या सिंधिया को वापस कांग्रेस में भेजने का आश्वासन दिया है? जिससे आपके नेताओं में संतोष लौट आया है. कांग्रेस ने कहा कि नेताओं में तो संतोष है लेकिन, जनता में जो असंतोष है, उसे कैसे समाप्त करोगे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button