राहुल-प्रियंका और कांग्रेस के सांसद हाथरस के लिए हुए रवाना, प्रियंका ने कहा " अगर अब भी जाने को नहीं मिलेगा तो फिर कोशिश करेंगे"

राहुल, प्रियंका और कांग्रेस के सांसद हाथरस के लिए हुए रवाना प्रियंका ने कहा ” अगर अब भी जाने को नहीं मिलेगा तो फिर कोशिश करेंगे”
नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव:- राहुल गांधी प्रियंका गांधी और कांग्रेस के सांसद आज दोबारा से हाथरस की तरफ रवाना हो गए हैं. आज प्रियंका गांधी खुद कार चलाकर हाथरस जा रही हैं. प्रियंका से सवाल करने पर उन्होंने कहा कि अगर आज भी उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस रूकती है तो वह फिर से जाने की कोशिश करेंगी.
बता दें कि सुबह राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि वह हाथरस जाएंगे और उन्हें हाथरस जाकर पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है.

बता दे कि हाईवे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल गांधी को रोकने के लिए यह पुलिस बल की तैनाती की गई है.
इससे पहले राहुल गांधी बुधवार को हाथरस गए थे जहां उन्हें ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस हाईवे पर रोक दिया गया था




