सभी खबरें

कुक्षी:- मोटरसाइकिल और पिकअप में हुई भिड़ंत मे पति पत्नी एवं पुत्र की मौत

  • कुक्षी:- मोटरसाइकिल और पिकअप में हुई भिड़ंत मे पति पत्नी एवं पुत्र की मौत
  • कुक्षी के समीपस्थ ग्राम बड़दा में पति पत्नी और पुत्र का एक साथ किया गया अंतिम संस्कार ग्राम बडदा हुआ गमगीन
  • मृतक के परिवार में अब बालिका ही बची जीवित
  • ​​ टोल टैक्स के पास बाइक और पिकअप की हुई भिड़ंत

कुक्षी से मनीष आमले की रिपोर्ट -कुक्षी शहर मे  बीती शाम करीब 6:00 बजे कवड़िया खेड़ा टोल टैक्स के पास अचानक बाइक और पिकअप की भिड़ंत मे  एक व्यक्ति की मौत दो गंभीर घायल हुए थे जिनका  प्राथमिक उपचार कुक्षी स्वास्थ्य केंद्र में किया गया था गंभीर घायल होने की स्थिति में  माता पुत्र को उपचार के लिए बड़वानी भेजा गया था उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हुई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पिकअप क्रमांक mp 11G 3385 के चालक ने पिकअप को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मारी जिसमें मोटरसाइकिल में सवार सुरेश पिता ढोकल सिंह 35 वर्ष भिलाला निवासी बड़दा एवं उसकी पत्नी बच्चा घायल हो गए घटना के बाद आरोपी पिकअप चालक घटनास्थल से फरार हो गया घटना के बाद कुछ लोगों द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें मोटरसाइकिल चालक सुरेश की कुक्षी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के दौरान मौत हो गई वही पत्नी एवं बच्चे का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बड़वानी रेफर किया गया था उपचार के दौरान पत्नी और बच्चे की भी मृत्यु हुई घटना के बाद ग्राम बड़दा में गमगीन का माहौल हुआ आज तीनों व्यक्तियों का अंतिम संस्कार ग्राम बड़दा में हुआ घटना को लेकर कुक्षी पुलिस द्वारा धारा 279,337,304 A का प्रकरण दर्ज किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button