सभी खबरें

MP उपचुनाव:- मंत्री पद के बिना मैदान में उतरेंगे सिलावट और राजपूत, इस वजह से होगा मंत्री पद का कार्यकाल समाप्त

MP उपचुनाव:- मंत्री पद के बिना मैदान में उतरेंगे सिलावट और राजपूत, इस वजह से होगा मंत्री पद का कार्यकाल समाप्त

 मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर दोनों ही पार्टियों ने कमर कस ली है. कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक कार्यक्रम चालू है इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जिया उड़ाई जा रही हैं इसके साथ ही सिंधिया समर्थक मंत्री तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत का कार्यकाल अक्टूबर को समाप्त हो रहा है. मतलब साफ है कि वह बिना मंत्री पद के चुनावी मैदान में उतरेंगे. 

 गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट दोनों को ही अपने पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि 21अक्टूबर को इन्हें मंत्री बने 6 महीने पूरे हो जाएंगे लेकिन अभी तक ये विधानसभा के सदस्य नहीं हैं. जबकि नियम के अनुसार मंत्री पद की शपथ लेने के 6 महीने के भीतर विधायक चुना जाना ज़रूरी है.

 चुनाव 3 नवंबर को होना है, इन दोनों मंत्रियों के गले पर तलवार लटक रही हैं… बिना मंत्री पद के यह चुनावी मैदान में उतरेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button