विदिशा:- सोयाबीन की फसल ख़राब हो जाने के कारण किसान ने की आत्महत्या, प्रेमचंद गुड्डू ने शिवराज सरकार को घेरा
.jpeg)
विदिशा:- सोयाबीन की फसल ख़राब हो जाने के कारण किसान ने की आत्महत्या, प्रेमचंद गुड्डू ने शिवराज सरकार को घेरा
विदिशा / गरिमा श्रीवास्तव:- विदिशा के सिरोंज में रहने वाले एक किसान ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उनकी सोयाबीन की फसल खराब हो गई थी. किसान अपनी बेटी की विवाह को लेकर चिंतित था. और वह सुबह 4:00 बजे सोने गया और फिर 2 ही घंटे बाद परिजनों को उसकी लटकती लाश मिली.
किसान गोवर्धन सिंह अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ घर में रहता था दिवाली के बाद उसकी बेटी की शादी थी. इसी वर्ष उसने अपने बेटे की भी शादी की थी फसल खराब होने की चिंता उसे खाए जा रही थी. अपनी परेशानी वह ग्रामीणों से भी बयां करता था. और फिर किसान जब टूट गया तो उसने आत्महत्या कर ली.
इस पूरे मामले पर प्रेमचंद गुड्डू ने शिवराज सरकार का घेराव किया है. प्रेमचंद गुड्डू ने ट्वीट कर कहा कि सोयाबीन की फसल खराब हो जाने के चलते विदिशा जिले के सिरोंज तहसील के एक और किसान ने आत्महत्या कर ली है। शिवराज सिंह सरकार की तथाकथित योजनाएं किसानों तक क्यों नहीं पहुंच रहीं?
किसान शिवराज सिंह सरकार पर भरोसा क्यों नहीं कर पा रहा है?
https://twitter.com/prem_guddu/status/1311182691190976512?s=09
.jpeg)



