शिवराज-महाराज की CM House में बड़ी और अहम बैठक, उम्मीदवारों को लेकर होगी चर्चा…

भोपाल– शुक्रवार को चुनाव आयोग (Election Commission) ने बिहार चुनाव (Bihar Election) की तारीखों का ऐलान कर दिया हैं। इसके साथ ही ये बता दिया है कि आने वाली 29 तारीख़ को उपचुनावों की तारीखों का ऐलान भी कर दिया जाएगा। चुनाव
चुनाव आयोग की इस ऐलान के बाद मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में हलचल तेज़ हो गई हैं।
आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के आवास (CM House) पर एक बड़ी बैठक बुलाई गई हैं। जिसमे चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। सीएम हाउस पर होने वाली इस बड़ी बैठक में राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Rajyasabha MP Jyotiraditya Scindia) शामिल होंगे। सिंधिया और शिवराज की बीच उपचुनाव (By Election) को लेकर मंथन होगा। इसमें प्रत्याशियों के चयन और नाराज नेताओं को लेकर चर्चा हो सकती हैं। इसके साथ ही आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
हालांकि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व विधायकों (Former MLAs) को टिकट मिलना लगभग तय माने जा रहे हैं। जबकि, विधायकों के निधन से खाली हुई सीटों पर मंथन चल रहा हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा भी अपने प्रत्याशियों की जल्द ही घोषणा कर देगी।
इस से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने कहा था कि हमारे तो प्रत्याशी घोषित ही हैं सब काम कर रहे हैं।
गौरतलब है कि राजनीतिक दल पूरे दमखम के साथ मैदान में उतर गए हैं। कांग्रेस (Congress) और बसपा (BSP) जहां प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी हैं। वहीं भाजपा (BJP) में तबाड़तोड़ सभाओं का दौर जारी हैं।

.jpeg)


