सभी खबरें

चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस LIVE:- 29 सितंबर को होगा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

29 सितंबर को होगा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

 नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव:– आगामी उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 29 सितंबर को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा. मुख्य आयुक्त सुनील अरोड़ा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर रहे हैं. बिहार में होने वाले चुनाव तीन चरणों में होंगे. 

 मध्य प्रदेश में उपचुनाव के लिए 28 सीटें रिक्त हैं. जिसमें सबसे ज्यादा सीटें ग्वालियर चंबल में है. 

 ग्वालियर चंबल की 16 विधानसभा क्षेत्रों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभाव माना जाता है जिन्होंने पिछले दिनों कांग्रेस से इस्तीफा देकर कमलनाथ सरकार गिराई और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर शिवराज सिंह सरकार बनवाई। 

 पर इन दिनों ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. कांग्रेस पार्टी ने अपना मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने प्रियंका गांधी और सचिन पायलट को प्रचार प्रसार के लिए उतारने का ऐलान किया है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button