सभी खबरें

Corona : देश में बीते 24 घंटे में आए इतने नए मामले, मध्यप्रदेश में आंकड़ा पहुंचा इतना..

नई दिल्ली/आयुषी जैन– देश में कोरोना पैर पसारते जा रहा है सरकार लगातार संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए अथक प्रयास कर रही है और लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग की अपील कर रही है.

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 40 लाख के पार हो गया है, अब तक 40 लाख 14 हजार 849 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, बीते 24 घंटों में 81 हजार 725 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और ठीक होने वालों की संख्या 31 लाख से ज्यादा हो चुकी है.
देश में 8 लाख 43367 मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं और 69 हजार 628 लोगों की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई..

देश के मध्य प्रदेश राज्य में शुक्रवार को 1658 नए मामले दर्ज हुए और कोरोना संक्रमित ओं का आंकड़ा 70,000 के पार हो गया, प्रदेश में 15000 से अधिक एक्टिव केस है और 53000 से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, मध्यप्रदेश में 1513 मरीजों की कोरोना वायरस के चलते जान चली गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button