22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

उपचुनाव : Congress MLA ने बसपा और सपा पार्टी को दिया "धन्यवाद", गरमाई सियासत

उपचुनाव : Congress MLA ने बसपा और सपा पार्टी को दिया धन्यवाद, गरमाई सियासत

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले बयानबाज़ी का दौर शुरू हो गया हैं। अब इंदौर से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने एक बड़ा बयान देकर मध्यप्रदेश की सियासत को गरमा दिया हैं। 

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि वह बसपा और सपा को धन्यवाद देना चाहते हैं क्योंकि दोनों पार्टियों ने उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के हित की बात उठाई हैं।

उन्होंने कहा कि अब मप्र में भगवान परशुराम का भव्य मंदिर बनवाया जाएगा। ये काम अगर भाजपा सरकार नहीं करेगी तो कांग्रेस सत्ता में आने के बाद इसे करवाएगी।

कांग्रेस विधायक का ये बयान उपचुनाव में ब्राह्मण वोट बैंक को बढ़ाने के हिसाब से जोड़कर देखा जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न सिर्फ ब्राह्मण बल्कि अन्य सभी समाज वर्गों के प्रतिनिधियों को दायित्व सौंप दिया हैं।

बहरहाल मंदिर बनेगा या नहीं ये तो समय ही तय करेगा, लेकिन कांग्रेस विधायक के इस बयान ने प्रदेश में हलचल ज़रूर पैदा कर दी हैं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।