24 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

"महाराज" ने किया कैलाश विजयवर्गीय के घर डिनर, बावजूद इसके नहीं हुई दोनों दिग्गजों की मुलाकात…

महाराज ने किया कैलाश विजयवर्गीय के घर डिनर, बावजूद इसके नहीं हुई दोनों दिग्गजों की मुलाकात...

मध्यप्रदेश/इंदौर – पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को इंदौर-उज्जैन दौरे पर पहुंचे थे। जहां वो देर रात तक भाजपा नेताओं के घर-घर जाकर मुलाकात करते रहे। 

इस दौरान उनकी मुलाकात भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय से भी होनी थी। जिसकी चर्चा भी बहुत ज़ोरों शोरों पर थी। लेकिन दोनों दिग्गजों की मुलाकात नहीं हो सकी। 

बता दे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे थे लेकिन कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल में थे। हालांकि कैलाश विजयवर्गीय के घर में सिंधिया का भव्य स्वागत किया गया। सिंधिया ने कैलाश विजयवर्गीय के घर में ही डिनर किया।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।