सिंधिया का दौरा : नरेंद्र मोदी अमित शाह और जेपी नड्डा इन तीन मूर्तियों के नेतृत्व में भारत का विकास सुनिश्चित है
.jpeg)
इंदौर : भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार इंदौर उज्जैन दौरे पर पहुंचे..
मीडिया से बातचीत में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राम मंदिर को मुद्दा बनाया और कहा कि कांग्रेस को खुद नहीं पता किस ने क्या किया क्या नहीं किया..
कांग्रेस से सवाल पूछे एक तरफ सीएम कमलनाथ कह रहे हैं कि बाबरी मस्जिद के उन्होंने यानी राजीव गांधी ने ताले खुलवाए दूसरी तरफ कांग्रेस नेता शशि थरूर कह रहे हैं पूर्व पीएम राजीव गांधी ने ताले नहीं खुलवाए..
सिंधिया का कहना है त्रिमूर्ति देश की अखंडता और एकता बनाए रखेंगे उन्होंने त्रिमूर्ति में नरेंद्र मोदी अमित शाह और जेपी नड्डा को कहा के इनके नेतृत्व में भारत का विकास सुनिश्चित है और 15 महीनों की कांग्रेस सरकार में जो भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी मैंने देखी है ऐसी स्थिति मैंने कभी नहीं देखी हमारे साथियों ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सरकार के खिलाफ इस्तीफा दिया मैंने और साथियों ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली..
सिंधिया का कहना है प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने कश्मीर को भारत का अखंड अंग बनाने का एक ऐतिहासिक काम किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया और चीन को ईट का जवाब पत्थर से दिया हमारे प्रधानमंत्री 125 करोड़ लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं इसीलिए कांग्रेश पूरी तरफ से विफलता की ओर जा रही है..




