सभी खबरें

MP:- इस भाजपा नेता ने पार्टी कर अपने ही परिजनों को परोसा कोरोना! पीसी शर्मा ने कहा "भाजपा सरकार अपने नेताओं को बचाती है, विपक्ष को फंसाती है"

MP:- इस भाजपा नेता ने पार्टी कर अपने ही परिजनों को परोसा कोरोना! 

 इंदौर/गरिमा श्रीवास्तव :- राजेंद्र नगर क्षेत्र की मां विहार कॉलोनी निवासी भाजपा नेता दीपक छोड़वानी ने रक्षाबंधन पर्व के पहले कम्युनिटी हॉल में तीन बार पार्टियां की थी. इस पार्टी के बाद दीपक छोड़वानी के घर के 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए. इसी बीच प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है कि इतनी ज्यादा कैसे से घर से पाए जाने के बाद भी दीपक छोड़वानी के घर बैरिकेडिंग नहीं की गई. 

 इस मामले को लेकर जब एसडीएम से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि दीपक छोड़वानी का घर कॉलोनी के मुख्य गेट पर है. अगर उनके घर की बैरिकेडिंग की गई तो कॉलोनी में लगभग 500 लोग रहते हैं उनका आवागमन प्रभावित हो जाएगा. 

 वहीं इस मामले पर अब विपक्ष भाजपा पर निशाना साध रही है. पूर्व मंत्री पीसी शर्मा(PC Sharma) ने ट्वीट कर कहा कि एक देश में दो कानून नहीं हो सकते , राज्य की भाजपा सरकार अपने नेताओं को किस प्रकार बचाती है और आमजन व विपक्ष के नेताओं को किस प्रकार फंसाती है उसका उत्कृष्ट उदाहरण है यह खबर। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत भाजपा के इस नेता पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

जबकि स्वंय का व अन्य 19 लोगों का जीवन खतरे में डाला गया ,वहीं हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर एफआईआर और मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान आपने संविधान की शपथ ली है राजधर्म का पालन कीजिए। यह घातक परंपरा है जिसका अनुसरण आप कर रहे हैं।

https://twitter.com/pcsharmainc/status/1293068483576516608?s=19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button