Breaking : केरल में विमान हादसा, पायलट समेत 3 की गई जान

नई दिल्ली। आयुषी जैन. दुबई से 191 लोगों को लेकर आ रहा एयर इंडिया का विमान केरल के कोझिकोड इंटरैनशल एयरपोर्ट (कारीपुर एयरपोर्ट) के पास क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक, यह विमान रनवे से फिसलने के बाद घाटी में जा गिरा और दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के बाद राहत और बचाव के लिए टीमें पहुंच गई हैं। फायर ब्रिगेड और ऐम्बुलेंस की गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं।
जानकारी के मुताबिक, इस फ्लाइट की उड़ान संख्या IX1344 है। यह प्लेन दुबई से शाम के 4 बजकर 45 मिनट पर उड़ा था। जानकारी के मुताबिक, शाम को 7 बजकर 41 मिनट पर लैंडिंग के वक्त प्लेन रनवे से फिसलकर घाटी में जा गिरा। फिलहाल घायलों और मृतकों की संख्या के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
उक्त घटना को लेकर जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने दुख प्रकट करते हुए लिखा है – केरल से बड़े विमान हादसे का समाचार प्राप्त हुआ एयर इंडिया का विमान लैंडिंग के दौरान फिसल गया जिसके कारण विमान दो टुकड़ों में बट गया है विमान में 180 से ज्यादा यात्री थे मैं ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं हे प्रभु रक्षा करना.




