सभी खबरें

Online Classes : कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शिक्षा अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश …. 

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 31 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया हैं। चूंकि स्कूल-कॉलेज फ़िलहाल बंद है ऐसे में बच्चों का पढाई में नुकसान न हो, इसीलिए ऑनलाइन क्लासेस चलाई जा रहीं हैं। लेकिन ऑनलाइन क्लासेस में उन बच्चों को शामिल किया जा रहा है, जिनकी ट्यूशन फीस जमा हैं। ऐसे में जिन बच्चों की फीस जमा नहीं है उन बच्चों का पढाई में काफी नुक्सान हो रहा हैं। 

इसी बीच गुरुवार को कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शिक्षा अधिकारियों के साथ एक बैठक ली, इस दौरान उन्होंने सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फीस जमा नहीं होने पर बच्चों की पढ़ाई पर विपरित असर नहीं पड़ना चाहिए, इसलिए फीस जमा नहीं होने पर भी उन्हें ऑनलाइन क्लास से पढ़ाई जारी रहे। उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाएं। 

साथ ही ये निर्देश भी दिए गए की ऑनलाइन क्लासेस के माध्यम से कितने बच्चों को शिक्षा प्राप्त हो रही है इसकी भी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। प्रत्येक स्कूल में चलाई जा रही ऑनलाइन क्लासेस का डाटा एनालिसिस करें। विद्यालयों में निरीक्षण की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ऑनलाइन क्लासेस के अलावा अन्य गतिविधियों में भी बच्चों को पारंगत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button