सभी खबरें

फॉलन आउट अतिथि विद्वान महिलाओं ने लगाई गुहार, कहा हमारी राखी की रख लो लाज, भाई "शिव राज"

फॉलन आउट अतिथि विद्वान महिलाओं ने लगाई गुहार, कहा हमारी राखी की रख लो लाज, भाई “शिव राज”

 भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश की फॉलन आउट अतिथि विद्वान महिलाओं ने सीएम शिवराज से गुहार लगाई है. उन्होंने कहा है कि भाई शिवराज हमारी राखी की लाज रख लो.. और हमें जल्दी इन मुसीबतों से बाहर निकालो.. आए दिन हमारी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है.. भाई का काम अपनी बहन को सुरक्षा देना होता है, आप भी हमारी लाज रख हम सभी फॉलन आउट अतिथि विद्वानों का जल्द से जल्द नियमितीकरण कराएं. 

 अतिथि विद्वान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष डॉक्टर सुरजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से फॉलन आउट अतिथि विद्वानों कुछ सेवा से बाहर हुए 8 माह से ज्यादा हो गए हैं. पर सरकार ने अभी हित में कोई फैसला नहीं लिया. 

 अतिथि विद्वान साथी रूपा ने अपने पति को खो दिया है, वही सेवा से बाहर होने के बाद वह अब दर-दर भटक रही है. उनके मासूम दो बेटे दो वक्त के भोजन के लिए लालायित हैं, इतना सब कुछ होने के बाद भी सरकार की नजर इन पर नहीं पड़ रही है. 

 डॉ भदौरिया ने कहा कि अब हम सबका इतना इम्तिहान ना ले… कांग्रेस सरकार की शोषणकारी नीतियों की वजह से हम सभी अतिथि विद्वानों को सेवा से बाहर कर दिया गया था कांग्रेस सरकार के दौरान शिवराज हमारे धरना स्थल पर आए थे और उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार आते ही सभी का नियमितीकरण कराया जाएगा पर शिवराज सरकार आए 150 दिन से ऊपर हो चुके हैं लेकिन अभी तक नियमितीकरण को लेकर कोई भी संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई है.. सिंधिया ने भी वादा किया था कि नियमितीकरण कराया जाएगा. पर अब मानो सभी के वादे जुमलेबाजी नजर आते हैं.. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button